मनोरंजन

सैफ-करीना को सता रही बेटे तैमूर की सुरक्षा की चिंता, जल्द छोटे नवाब को मिलने जा रहा है बॉडीगार्ड

Posted on

सैफ और करीना का बेटा तैमूर अली खान इन दिनों बी-टाउन का सबसे चहेता स्टारकिड है। तैमूर के घर से निकलते ही उसकी तस्वीरें खींचने वालों का जमावड़ा लग जाता है। दो दिन पहले ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक शख्स तैमूर के काफी नजदीक आकर फोटो खिंचवाने के लिए पहुंच गया था। इस शख्स को तैमूर की नैनी ने उस वक्त तो डपट कर हटा दिया, लेकिन इस घटना के बाद से लगता है कि सैफ और करीना अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। अब हम नहीं जानते कि इसी घटना के बाद ऐसा हो रहा है या फिर किसी दूसरी वजह से, लेकिन नन्हें नवाब को जल्द बॉडीगार्ड मिलने जा रहा है।तैमूर के आस-पास जिस ढंग से तस्वीरें खिंचवाने के लिए भीड़ लग जाती है, उसे देखकर हमें जरा भी अचंभा नहीं हो रहा है कि सैफ और करीना अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर अब और ज्यादा सतर्क हो गए हैं। तैमूर की दीवानगी इस कदर है कि कोई भी नई फोटो सामने आते ही इंटरनेट पर कुछ ही घंटों में तैरने लगती है। यहां तक कि तैमूर ​ट्विटर पर भी हिट है और अक्सर किसी न किसी बहाने ट्विटर पर तैमूर का जिक्र चलता ही रहता है।दो दिन पहले जो वीडियो सामने आया था उसमें तैमूर भी फोटोग्राफर्स के साथ खेलने के मूड में नजर आ रहा था। यहां तक कि जब फोटोग्राफर्स तैमूर की तस्वीरें ले रहे थे उस दौरान भी तैमूर मुस्कुरा रहा था। तैमूर के लिए कैमरे को फेस करना अब आम है। तैमूर अब बड़ा हो रहा है और फोटोग्राफर्स को देख कर कुछ कहने की कोशिश भी करता है। पिछले दिनों जब करीना से हमने बेटे तैमूर को लेकर बात की थी, तब अभिनेत्री ने कहा था कि कैसे उनके बेटे पर कुछ ज्यादा ही अटेंशन है और कई दफा ये बात उन्हें चिंतित भी करती है। करीना ने कहा था- ‘मुझे लगता हे कि यह थोड़ा ज्यादा है, लेकिन मैं इसे लेकर कुछ कर भी नहीं सकती हूं। मैं चाहती हूं कि उसे इतनी अटेंशन न मिले और वह नॉर्मल बच्चों की तरह दुनिया को देखे। अभी वह चीजों को समझता नहीं है, लेकिन कभी न कभी हमें उसे यह बातें समझानी होंगी।’ बहरहाल, तैमूर को पसंद करने वालों की कमी नहीं है, लेकिन लगता है कि ये बढ़ी हुई पॉपुलैरिटी अब रिस्की होने लगी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO