मनोरंजन

श्रीदेवी के बर्थडे पर बेटी जाह्नवी-खुशी संग पापा बोनी कपूर गमगीन नजर आएं

Posted on

बॉलीवुड की ‘चांदनी’ श्रीदेवी का आज जन्मदिन है। उनका जन्मदिन ना सिर्फ बी-टाउन सेलेब्स बल्कि उनके फैंस भी मना रहे हैं। इस दिन मुंबई एअरपोर्ट पर श्रीदेवी के परिवार को देखा गया। चेहरे से गमगीन नजर आ रहे श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और बेटियां जाह्नवी-ख़ुशी नजर आई। यह तीनों एक दुसरे के साथ दिए हुए हाथों में हाथ पकड़े दिखाई दिए। उनके इस दौरान इस सभी के चेहरे पर श्रीदेवी से बिछड़ने का गम साफ़ दिखाई दे रहा था। श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम से अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वो अपने पापा बोनी और मां श्रीदेवी के साथ दिख रही हैं। शेयर की गई तस्वीर के साथ जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा था- ‘Happy birthday mam’। कुछ घंटो पहले शेयर इस तस्वीर को 4लाख 38हजार194 लोगों ने लाइक्स किया हैं।बता दें, साल जुलाई में जाह्नवी ने फिल्म ‘धड़क’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया हैं। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा ईशान खट्टर भी एहम भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नस किया हैं। फिल्म में जाह्नवी के एक्टिंग को भी पसंद किया गया। पहली फिल्म के रिलीज के बाद ही जाह्नवी को एक और फिल्म मिल गई हैं। जाह्नवी फिर से एक बाद करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म में नजर आने वाली हैं। जाह्नवी की इस फिल्म का नाम ‘तख्त’ है। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल और अनिल कपूर मुख्य भूमिका ने दिखाई देंगे। खबर के मुताबिक, इस फिल्म में जाह्नवी विकी कौशल की पत्नी भी भूमिका में होंगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO