खेल

भारत-पाक रिश्ता सुधारने के लिए मैंने शोएब से शादी नहीं की : सानिया मिर्जा

Posted on

नई दिल्ली : पाकिस्तानी पति को लेकर अक्सर सवालों के जाल में फंसी रहती भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक इंटरव्यू दौरान दो-टूक कहा कि उन्होंने भारत-पाक रिश्ता सुधारने के लिए शोएब मलिक से शादी नहीं की थी। यह उनकी निजी जिंदगी है। बेहतर होगा ऐसी बातों को पीछे छोड़ दिया जाए। सानिया ने कहा कि पाकिस्तान में उन्हें ससुराल से उतना ही प्यार मिला जितना कि किसी आम लड़की को अपने घर में होता है। हालांकि हम दुबई में रहते हैं लेकिन मुझे जब भी मौका मिलता है तो साल में एक बार पाकिस्तान जरूर जाती हूं। मुझे वहां से बहुत प्यार मिलता है। पूरा पाकिस्तान मुझे भाभी बुलाता है और वह मेरी काफी इज्जत करते हैं।सानिया ने इसके साथ उन सवालों का भी कड़ाई से जवाब दिया जिसमें कहा जा रहा था कि उनका बच्चा भारतीय होगा या पाकिस्तानी। सानिया ने कहा कि ऐसी कोई भी टिप्पणी को हम तवज्जो नहीं दे रहे। लोगों का यह काम है। मैं अपने देश के लिए खेलती हूं तो मेरे पति अपने देश के लिए। हम एक-दूसरे की जिम्मेदारियां समझते हैं। हमने कभी खुद को भारतीय या पाकिस्तानी के रूप में नहीं देखा। कुछ लोगों के लिए भलेे ही यह सुर्खियां बनाने का जरिया है लेकिन हम पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।बता दें कि सानिया ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। दोनों की शादी पर उस समय लंबा विवाद हुआ था। कई कट्टरपंथी देश भक्तों ने इसे गलत बताया था। लेकिन शोएब और सानिया दोनों ने ऐसी तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए एक साथ खुशी-खुशी आठ साल बिता लिए हैं। अभी सानिया टेनिस से ब्रेक पर चल रही है। इसी दौरान अक्टूबर महीने में वह एक बच्चे की मां भी बनने वाली है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO