क्रिकेट

लॉर्ड्स टैस्ट हारे कोहली को लगा बड़ा झटका, ICC टेेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान गंवाया

Posted on

दुबई : इंगलैंड से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में पहले दो मैच गंवाने वाले भारतीय कप्तान विराअ कोहली को आईसीसी ने एक और बड़ा झटका दे दिया था। दरअसल दूसरे टेस्ट में लचर प्रदर्शन के बाद कोहली ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक का स्थान गंवा दिया। कोहली की जगह अब आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ नंबर एक पर काबिज हो गए हैं जो गेंद से छेडख़ानी विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं।

अश्विन की रैंकिंग में आया सुधार

भारतीय कप्तान ने दूसरे टेस्ट में 23 और 17 रन की पारियां खेली। भारतीय टीम पहली पारी में 107 और दूसरी में 130 रन पर आउट हो गई और उसे एक पारी तथा 159 रन से पराजय झेलनी पड़ी। भारतीय आफ स्पिनर आर अश्विन बल्लेबाजों की रैंकिंग में 67वें से 57वें स्थान पर पहुंच गए। अश्विन हरफनमौलाओं की सूची में दक्षिण अफ्रीका के वेर्नोन फिलैंडर को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए । दूसरी ओर हार्दिक पंड्या गेंदबाजों की रैंकिंग में 25 पायदान चढकर 74वें स्थान पर पहुंच गए।

जेम्स एंडरसन ने पार किए 900 अंक

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 38 साल में 900 अंक पार करने वाले इंग्लैंड के पहले और कुल सातवें गेंदबाज हो गए। एंडरसन ने दूसरे टेस्ट में 43 रन देकर नौ विकेट लिए जिससे उनके 903 अंक हो गए हैं । उनसे पहले सिडनी बर्नेस (932), जार्ज लोहमैन (931), टोनी लोक (912), इयान बाथम (911) , डेरेक अंडरवुड (907) और एलेक बेडसर (903) यह आंकड़ा पार कर चुके हैं। बाथम (1980) के बाद इस आंकड़े को पार करने वाले एंडरसन इंग्लैंड के पहले गेंदबाज हैं। वह गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा से 21 अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड के लिए नाबाद शतक बनाने और चार विकेट लेने वाले क्रिस वोक्स 34 पायदान चढकर 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जानी बेयरस्टा बल्लेबाजों की रैंकिंग में नौवें स्थान पर हैं। जोस बटलर एक पायदान चढकर 69वें और ओलिवर पोप 125वें स्थान पर हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO