खेल

एशियाई खेलों के लिए भारतीय रोइंग टीम में पंजाब के 9 खिलाड़ी

Posted on

खेल मंत्री ने अच्छे प्रदर्शन के लिए दी शुभकामनाएंं
चंडीगढ़,
जकार्ता में एशियाई खेल में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय खेल दल में पंजाबी खिलाडिय़ों की बड़ी संख्या है। हॉकी के बाद रोइंग टीम में पंजाब के खिलाडिय़ों की अधिक संख्या है। रोइंग की पुरुष टीम में सात और महिला टीम में दो खिलाड़ी पंजाब के हैं। रोइंग खेल में पिछले कुछ समय से पंजाब के खिलाडिय़ों का बेहतर प्रदर्शन रहा है। आने वाले समय में रोइंग भी एथलैटिक्स, हॉकी, निशानेबाज़ी आदि खेल की तरह पंजाब की पहचान बनेगी। पुरुषों की रोइंग टीम में मानसा जिले के गाँव दलेलवाला का ओलम्पियन स्वर्न सिंह विर्क, किशनगड़ फरवाही का सुखमीत सिंह, मोगा जिले के गाँव ठठ्ठी भाई का भगवान सिंह, दाता गाँव का मनप्रीत सिंह, तरन तारन जिले के गाँव आसल उताड़ का मलकियत सिंह, शहीद भगत सिंह नगर के गाँव खुर्दा का जगबीर सिंह और बनूड़ का गुरिन्दर सिंह है। इसी तरह महिला टीम में रोपड़ के सीहों माजरा की हरप्रीत कौर और लुधियाना के सिरथला की नवनीत कौर है। खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने रोइंग टीम को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त कि यह खिलाड़ी पदक जीत कर पंजाब और देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी खेल में पंजाब की खो चुकी शान बहाल करने के लिए निरंतर उपाय कर रही है और उनका लक्ष्य पंजाब को जड़ से खेलों के क्षेत्र में बुलंदी पर देखना है।

 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO