पंजाब

पंजाब के प्रत्येक औद्योगिक यूनिट में पौधे लगवाएं जाएंगे- सोनी

Posted on

दो फ़ैक्टरियों में पौधे लगा कर मुहिम की की शुरूआत

चंडीगढ़,

पंजाब को हराभरा बनाने और पर्यावरण को शुद्ध करने के मकसद से पंजाब में स्थापित सभी औद्योगिक इकाईयों में पौधे लगाने की विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के अधीन पर्यावरण मंत्री पंजाब श्री ओम प्रकाश सोनी ने फतेहगढ़ साहिब जि़ले गाँव साधूगढ़ स्थित पैगरो फूडज़ के प्रोसेसिंग यूनिट और पटियाला जि़ले में बनूड़ के नज़दीक स्थित केजरीवाल हनी बी प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा किया और यहाँ पौधे लगा कर इस मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने अपने इस दौरे के दौरान इन औद्योगिक इकाईयों द्वारा अवशिष्ट पदार्थों के निपटारे की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया और इस्तेमाल किये गए पानी को पुन: शुद्ध करने के लिए लगाए गए एफूलैंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) के कामकाज का भी अच्छी तरह जायजा लिया। श्री सोनी ने कहा कि कैप्टन सरकार राज्य में औद्योगीकरण को और अधिक उत्साहित करने और राज्य के पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पैगरो फूडज़ और केजरीवाल हनी प्रोसेसिंग यूनिट जहाँ पंजाब के किसानों की आर्थिकता को मज़बूत कर रहे हैं, वहीं इसके साथ ही पंजाब के पर्यावरण को और बढिय़ा बनाने की दिशा में अहम योगदान डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण विभाग और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को पर्यावरण को बचाने और बेहतर बनाने की दिशा में और ज़्यादा तेज़ी से काम करने का आदेश दिया गया है और पूरे राज्य कीऔद्योगिक इकाईयों में पौधे लगाने के लिए कहा गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO