खेल

टोरंटो मास्टर्स के फाइनल में नडाल का सामना सिटसिपास से

Posted on

टोरंटोः स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने करेन खाचानावोव को 7-6 6-4 से शिकस्त देकर टोरंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना स्टेफानो सिटसिपास से होगा। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल यूनान के युवा के 20वें जन्मदिन पर उन्हें हराने की कोशिश करेंगे।  सिटसिपास ने विम्बलडन के फाइनल में पहुंच केविन एंडरसन को 6-7 6-4 7-6 से हराकर फाइलन में प्रवेश किया जो उनके करियर का दूसरा फाइनल है। नडाल मास्टर्स 1000 खिताब हासिल करने की सर्वकालिक सूची में सबसे ऊपर हैं। वह अपने 116वें एटीपी फाइनल में खेलेंगे और 80वीं ट्राफी हासिल करने से दो जीत दूर हैं। सिटसिपास ने एंडरसन को हराने से पहले डोमिनिक थिएम, नोवाक जोकोविच और एलेक्सजेंडर ज्वेरेव का अभियान खत्म किया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO