संसार

अमेरिका में नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है: इवांका ट्रंप

Posted on

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और व्हाइट हाउस की सलाहकार इवांका ट्रंप ने श्वेत वर्चस्व, नस्लवाद और नव-नाजीवाद की निंदा की। इवांका ने वर्जिनिया में श्वेत राष्ट्रवादियों की रैली व विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हुए हमले की सालगिरह पर ट्वीट किया। रविवार को व्हाइट हाउस के बाहर उसी तरह की एक रैली आयोजित की गई है। इवांका ने ट्विटर पर लिखा कि एक साल पहले चार्लोट्सविले में हमने नफरत, नस्लवाद, कट्टरता और हिंसा का बदसूरत रूप देखा था।उन्होंने आगे लिखा की हम ऐसे देश में रहते है जहां हमें आजादी, बोलने की स्वतंत्रता और राय की विविधता जैसे अधिकार मिलते हैं। हमारे महान देश में श्वेत वर्चस्व, नस्लवाद और नव-नाजीवाद के लिए कोई जगह नहीं है। इवांका ने कहा कि घृणा, नस्लवाद और हिंसा के साथ एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने के बजाय, हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। हम अपने समुदायों को मजबूत कर सकते हैं और हर अमेरिकी को अपनी पूरी क्षमता प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं।बता दें कि एक साल पहले अमेरिका के वर्जीनिया में श्वेत राष्ट्रवादियों की रैली व विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच एक शख्स तेज रफ्तार में अपनी कार लेकर घुस गया था। इससे मौके पर ही 32 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया था जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। चालक ने कार को फुटपाथ पर चढ़ा दिया था। लोगों पर कार चढ़ाने के बाद चालक ने पूरी रफ्तार में ही अपनी गाड़ी पीछे भी की थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO