संसार

हिन्दू महिला को प्रताडि़त कर बेरहमी से की हत्या

Posted on

पाकिस्तान में एक हिन्दू महिला को प्रताडि़त कर उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। सिन्ध प्रांत में अज्ञात लोगों द्वारा महिला को टार्चर कर हत्या किए जाने से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया व लोग सड़कों पर आ गए।  सिंध के मोरो शहर की हिन्दू महिला मेवी भागरी को टार्चर करने के बाद हत्या कर शव को बोरी में डालकर सड़क के किनारे फेंक दिया गया। वहीं लोगों ने जब प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया तो पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया, हिन्दू महिला मेवी भागरी की हत्या की खबर सुनकर लोग सड़कों पर उत्तर आए और ट्रैफिक रोक दिया व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पाकिस्तान में हिन्दू व सिखों पर आए दिन हमले हो रहे हैं, विगत जून माह में भी इस प्रकार ब्लूचिस्तान प्रांत में हत्या कर दी गई थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO