भारत

गृह मंत्री ने किया केरल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा

Posted on

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के इडुक्की और एर्नाकुलम में बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, हालात का जायजा लिया। 54 हज़ार लोगों को सुरक्षित निकाल कर राहत शिविरों में पहुंचाया गया। मृतकों की संख्या बढ़कर सैंतीस हुई। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज केरल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उनके साथ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी मौजूद थे। भीषण बाढ़ के कारण केरल के आधे से ज्यादा हिस्सों में बांध, जलाशय और नदियां पूरी तरह उफान पर हैं। बाढ के कारण कई जगहों पर सड़क और राजमार्ग ध्वस्त हो गए हैं। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण हज़ारों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य में अब तक करीब 37 लोगों की मौत हो गई है। राज्य की लगभग सभी 40 नदियां और जलाशय उफान पर हैं। एनडीआरएफ की टीमें बचाव एवं राहत अभियान में जुटी हुईं हैं। अब तक करीब 54 हज़ार लोगों को सुरक्षित निकाल कर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। इसके साथ ही नौसेना की दक्षिण कमान के नेतृत्व में ऑपरेशन ‘मदद’ चलाया जा रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उत्तरी एवं मध्य केरल के क्षेत्र अत्यधिक प्रभावित हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने एर्नाकुलम, पलक्कड़, मल्लापुर्म, कोझिकोड़ के लिए रेड अलर्ट और कासरगोड़ के लिए 13 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO