ऊना
आरकेएस क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का लगभग अढ़ाई करोड का बजट पारित
उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
ऊना, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बाडी की आज बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने की। बैठक में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की रोगी कल्याण समिति का वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तावित लगभग अढ़ाई करोड रूपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में अस्तपाल परिसर में वर्षा शालिका के साथ ग्रीन पार्क स्थापित करने तथा रोगियों एवं उनके तीमारदारों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था हेतु चार लाख रूपये की राशि को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में एक हजार रूपये प्रतिमाह की दर से बढ़ौतरी करने को भी मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही वायरल हैपेटाईटिस लैब टैस्ट एचसीवी के लिए 125 रूपये युजर चार्ज लगाने को भी अनुमति प्रदान की गई।
बैठक में अस्पताल के गायनी वार्ड में दो ऑल वैदर एसी लगाने को भी अनुमति प्रदान की गई। इसके अलावा पंजीकरण कांउटर में वरिष्ठ नागरिकों को अलग से पंजीकरण कांउटर न होने बारे भी चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पताल की सेवा में श्रमदान के इच्छुक लोगों की एक टीम बनाने के लिए अधिकारियों को विज्ञापन के माध्यम से ऐसे लोगों से आवेदन मांगने के लिए भी निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में उच्च शक्ति का जनरेटर स्थापित करने के लिए इसका ऑडिट करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ0 रमन शर्मा, अस्पताल के एमएस डॉ0 बीबी कटोच, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 निखिल शर्मा, एसएमओ डॉ0 राम पाल शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी रमण शर्मा, पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, डॉ0 अरूण कुमार दत्ता, डॉ0 विजय ठाकुर, भूपिंद्र सिंह, डीआर कतना, होशियार सिंह ठाकुर गैर सरकारी सदस्य बलवीर बग्गा, जितेंद्र कंवर, मुनीश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।