क्रिकेट

लॉर्डस टेस्ट: दूसरे दिन भारत की पहली पारी 107 रन पर सिमटी

Posted on

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज़ के दूसरे टेस्ट मुक़ाबले के दूसरे दिन भारत की टीम अपनी पहली पारी में 107 रन पर सिमट गई। बारिश से प्रभावित रहे दूसरे दिन के मुक़ाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने पहले ओवर में ही मुरली विजय का विकेट गंवा दिया। विजय को एंडरसन ने बोल्ड किया। लोकेश राहुल भी 8 रन बनाकर एंडरसन का ही शिकार बने। पुजारा 1 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके तुरंत बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।खेल जब दोबारा शुरू हुआ तो एक बार फिर भारतीय विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी हो गया और भारतीय टीम नियमित अंतराल पर अपने विकेट खोती रही।भारत की ओर से पहली पारी में सबसे ज्यादा 29 रन आर.अश्विन ने बनाए।इंग्लैंड ने आख़िरी सेशन में भारत के सात विकेट चटकाए।इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO