पंजाब

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र का विकास पंजाब सरकार की पहली प्राथमिकता: सोनी

Posted on

शिक्षा और पर्यावरण मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने फ़तेहगढ़ साहिब जि़ले के गाँव नबीपुर में पैग्रो फ्रोज़न फूड्ज़ प्राईवेट लिम. का किया दौरा

फ़तेहगढ़ साहिब/ चण्डीगढ़,

पंजाब में प्रदूषण मुक्त उद्योगों को पहल दी जायेगी। पंजाब सरकार ने मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अधीन पंजाब को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त करने का बीड़ा उठाया है जिसके सार्थक नतीजे जल्द ही सामने आएंगे। पंजाब सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा को सबसे अधिक प्राथमिकता देगी और इन दोनों क्षेत्रों के विकास के लिए कैप्टन सरकार द्वारा फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। इन विचारों का खुलासा पंजाब के शिक्षा और पर्यावरण मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने गाँव नबीपुर में पैग्रो फ्रोज़न फूडज़ प्राईवेट लिम. का दौरा करने के अवसर पर मीडिया के साथ बातचीत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि पैग्रो इंडस्ट्री बड़े स्तर पर कंट्रैक्ट फार्मिंग के द्वारा किसानों से सब्जियाँ बिजवा कर उनको डिब्बाबंद करके देश और विदेशों में भेजती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कृषि पर आधारित अन्य और अधिक फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देगी जिससे जहाँ किसानों को उनकी उपज के लाभप्रदभाव मिलेंगे वहीं अन्य और ज्यादा रोजग़ार के मौके भी पैदा होंगे। श्री सोनी ने कहा कि मंडी गोबिन्दगढ़ को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं और इन प्रयासों के अंतर्गत मंडी गोबिन्दगढ़ में कोयले से चलने वाली सभी रोलिंग मीलों को आते 6 महीनों में पी.एन.जी. गैस के साथ जोड़ कर पंजाब के सभी शहरों से अधिक साफ़ सुथरा और प्रदूषण मुक्त शहर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के बड़े शहरों लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, रोपड़ की औद्योगिक इकाईयाँ को भी प्रदूषण मुक्त करने के लिए पी.एन.जी. गैस के साथ जोडऩे की पहल की जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी शहरों में सीवरेज बिछाने का काम लगभग मुकम्मल होने वाला है और सभी ही शहरों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने भी यकीनी बनाऐ जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी संस्था या व्यक्ति के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सभी औद्योगिक इकाईयों को हिदायतें जारी की गई हैं कि वे उद्योगों से पैदा होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए यंत्र लगाना यकीनी बनाएं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई को सबसे अधिक अहमीयत दी जायेगी और किसी भी अध्यापक को बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की आज्ञा नहीं दी जायेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के तौर पर विकसित किया जायेगा और बिजली की बचत के लिए पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान करन में किसी किस्म का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी और जहाँ कहीं अध्यापक काम वाले दिन धरनों पर जाएंगे उनके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य को संवारने की तरफ विशेष ध्यान दे रही है जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ते बच्चों को मानक शिक्षा हासिल हो सके। उन्होंने बताया कि स्कूलों में अध्यापक भर्ती करने के साथ-साथ सेवक और सफ़ाई सेवक भी भर्ती किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में 80 प्रतिशत स्कूलों के खाली पद भर दिए गए हैं और जल्द ही बाकी पद भी भर दिए जाएंगे। इस अवसर परपर्यावरण मंत्री ने पैग्रो इंडस्ट्री के पार्क में पौधारोपण करके पर्यावरण को हरा -भरा बनाने की मुहिम की भी शुरुआत की।  पैग्रो इंडस्ट्री के सी.ई.ओ. सरताज सिंह बराड़ ने बताया कि उनकी इंडस्ट्री की तरफ से 3500 एकड़ क्षेत्रफल में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग करवाई जाती है और किसान साल में तीन फसलों की पैदावार करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 5500 ज़रूरतमंदों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजग़ार भी मुहैया करवाया गया है। इस अवसर परउनके साथ पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन प्रो. एस.एस. मरवाहा, मैंबर सचिव ई. करुनेश गर्ग, एस.पी. (है/कु) स. रविन्दरपाल सिंह सिद्धू, पैग्रो के पर्यावरण इंजीनियर श्री आर.के. नय्यर, तहसीलदार स. गुरजिन्दर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी और आदरणीय भी मौजूद थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO