भारत

राष्ट्रपति ने ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ सम्मेलन का किया उद्घाटन

Posted on

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग द्वारा आयोजित पहले ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ समिट का शुभारंभ किया। प्रदेश के परंपरागत उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने और दस्तकारों को उनके घर में ही रोजगार मुहैया कराने के मकसद से शुरू किए गए ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना के जरिए सूबे की तस्वीर बदलने का महत्वाकांक्षी अभियान शुरू हो गया। अभियान के जरिए ओडीओपी योजना को धरातल पर उतारने और उसे रफ्तार देने के मकसद से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय ओडीओपी समिट का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्घाटन किया। समिट के दौरान राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में ओडीओपी योजना के लाभार्थियों को 1006.94 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए। ओडीओपी समिट को राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित किया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने स्वागत भाषण दिया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO