क्रिकेट

आॅस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान का बयान, बोले- कोहली की तकनीक दुनिया में सर्वश्रेष्ठ

Posted on

मेलबर्नः आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वा ने विराट कोहली की बल्लेबाजी तकनीक को दुनिया के मौजूदा क्रिकेटरों में सर्वश्रेष्ठ करार दिया है। ब्रायन लारा और विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों से तुलना करते हुए वा ने कहा कि कोहली ने महान बल्लेबाज बनने के सभी गुण दिखाए हैं। वा ने कहा, ‘‘उसके (कोहली) पास कहीं भी अच्छा प्रदर्शन करने वाला खेल है, मुझे लगता है कि विश्व क्रिकेट में उसकी तकनीक सर्वश्रेष्ठ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसकी और एबी डिविलियर्स की तकनीक सर्वश्रेष्ठ है और एबी डिविलियर्स टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहा इसलिए कोहली सबसे आगे है।’’वा ने कहा, ‘‘और उसे बड़े मौके पसंद है जैसे ब्रायन लारा और तेंदुलकर तथा रिचड्र्स और जावेदाद मियांदद और सभी महान बल्लेबाजों को होते हैं। वे बड़े मौके चाहते हैं और इससे उनका सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट उभरकर आता है।’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO