पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा 858 मृतक होमगार्डों के आश्रितों को करूणा के आधार पर वालंटियरों के तौर पर भर्ती करने के आदेश

Posted on

चंडीगढ़,

1 जनवरी, 2007 के बाद ड्युूटी के दौरान मारे गए होमगार्ड वालंटियरों के 858 परिवारों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उनके आश्रितों को वालंटियरों के तौर पर भर्ती करने के हुक्म दिए हैं। इस फ़ैसले से पंजाब के इतिहास में करूणा के आधार पर होमगार्ड वालंटियरों की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मृतक होमगार्ड वालंटियरों के आश्रितों ने पहले ही 45 दिनों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है जिससे वे भर्ती योग्य हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनको औपचारिक तौर पर भर्ती करने की भी सहमति दे दी है। मृतकों के आश्रितों ने भर्ती के लिए पिछले 10 सालों में बहुत भाग-दौड़ की जिनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO