मनोरंजन

बीमारी की हालत में छोड़ गया था पति, सलमान ने की मदद, आज बिल्कुल फिट हैं ये एक्ट्रेस

Posted on

बॉलीवुड स्टार सलमान खान केवल फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में भी हीरो हैं। अपनी दरियादिली के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सलमान की वजह से आज उनकी कोस्टार एकदम फिट हो चुकी हैं। सलमान की ये कोस्टार साल 1995 में आई वीरगति में उनके साथ नजर आ चुकीं पूजा डडवाल हैं। पूजा टीबी की बीमारी से जूझ रही थीं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जरूरतों के आगे मजबूर होकर पूजा ने सलमान से मदद मांगी। दबंग खान ने आगे बढ़कर उनकी मदद की और इलाज का खर्च उठाया। टाइम्स नाउ में छपी खबर की मानें तो बीमारी के इस मुश्किल दौर में पूजा के परिवारवालों और यहां तक कि उनके पति ने भी साथ छोड़ दिया था। लेकिन ‘भाई’ के सहारे वो आज बिल्कुल ठीक हैं। उन दिनों पूजा इतनी कमजोर थीं कि वह सलमान से मिलने खुद नहीं जा सकी थीं। उन्होंने एक वीडियो के जरिए उनसे मदद मांगी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा ऐसी हालत में थीं कि उनके पास चाय पीने तक को पैसे नहीं थे। उनका वजन बेहद गिर चुका था। जब इलाज शुरू हुआ तो हालत में सुधार आया। साथ ही एक्ट्रेस का वजन भी करीब 20 किलो बढ़ा है। पूजा ने अपनी इस सेहत में सुधार और इलाज का खर्च उठाने के लिए सलमान खान का शुक्रिया कहा है। पूजा ने मुंबई मिरर से बातचीत में बताया कि उन्हें 2 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त वह भारी डिप्रेशन का शिकार थीं। उन्हें गंभीर खांसी और सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। लेकिन अब पूजा स्वस्थ हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर गोवा चली गई हैं। पूजा ने कहा कि अगर आज वो जिंदा हैं तो इसकी वजह सिर्फ सलमान खान हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO