मनोरंजन

आई.डी.बी.आई. बैंक के एल.आई.सी. द्वारा अधिग्रहण का रास्ता साफ

Posted on

मुंबई: आई.डी.बी.आई. बैंक का बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) द्वारा अधिग्रहण करने का रास्ता साफ हो गया है। आई.डी.बी.आई. बैंक इस संबंध में सरकार से मंजूरी मिल गई है।  बैंक में सरकार की हिस्सेदारी घटाकर 50 प्रतिशत से नीचे लाने तथा आई.डी.बी.आई. बैंक के एल.आई.सी. द्वारा अधिग्रहण के प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इससे पहले इसी महीने कर्ज बोझ तले दबे आई.डी.बी.आई. बैंक की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का एल.आई.सी. द्वारा अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।  आई.डी.बी.आई. बैंक ने कहा कि एल.आई.सी. द्वारा उसमें नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण तरजीही शेयर निर्गम की खुली पेशकश के जरिए किया जाएगा। इसके लिए नियामकीय मंजूरियां ली जानी हैं। यह सौदा पूरा होने के बाद आई.डी.बी.आई. बैंक एल.आई.सी. की अनुषंगी बन जाएगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO