पंजाब

ड्रग रेगुलेटरी अफसरों द्वारा की जाएंगी कैमिस्ट एसोसिएशनों के साथ मीटिंगें

Posted on

कैमिस्टों को प्रचलित ड्रग कानून और रिकार्ड रखने के लिए दी जायेगी जानकारी
चंडीगढ़,
पंजाब के फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन कमिश्नर श्री के.एस पन्नू आई.ए.एस. के नेतृत्व में ड्रग रेगुलेटरी अफसरों के साथ एक राज्य स्तरीय मीटिंग की गई जिसमें राज्य के सभी ड्रग रेगुलेटरी अफसरों को यह हिदायत की गई कि उनके द्वारा अपने सम्बन्धित जिलों के कैमिस्ट एसोसिएशनों के साथ मीटिगें की जाएँ जिससे कैमिस्टों को ड्रग संबंधी कानून और एच-1 किस्म की दवाओं की सूची का रिकार्ड रखने संबंधी जानकारी प्रदान की जा सके। राज्य के लोगों को अच्छी गुणवत्ता और सस्ती दरों पर उत्पाद मुहैया करवाने के उद्देश्य से सभी ड्रग रेगुलेटरी अफसरों को राज्य में चल रहे घटिया किस्म और नकली दवाओं के काले कारोबार पर पैनी नजऱ रखने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं जिससे शुरू में ही इन हानिकारक और हलके स्तर की दवाओं की पहचान करके इनका राज्य के बाज़ारों में से पूरी तरह से सफाया किया जा सके। यह प्रक्रिया हलके स्तर की और नकली दवाओं के उत्पादन, बिक्री और वितरण की रोकथाम में सहायक सिद्ध हो सकती है।
ड्रग रेगुलेटरी अफसरों को यह भी सलाह दी गई कि यह भी यकीनी बनाया जाये कि दवाएँ बेचने वाली दुकानों और रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट या मैडीकल क्षेत्र का अच्छा जानकार मौजूद हो जिससे राज्य के लोगों को डॉक्टर द्वारा सुझाई गई सही दवा एक जानकार की हाजिऱी में हासिल हो सके। इसके इलावा ड्रग रेगुलेटरी अफसरों को लाईसेंस धारक ब्लड बैंकों से अच्छी गुणवत्ता (सही तापमान और सही ढंग से संभाला) और स्वच्छ किस्म का खून मुहैया करवाने को यकीनी बनाने संबंधी भी हिदायतें दी गई हैं।
Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO