व्यापार

‘भारत किसी भी देश पर विकास परियोजनाएं नहीं थोपता’

Posted on

नई दिल्ली: विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने कहा कि भारत ने 61 देशों को कुल 25.7 अरब डालर के बराबर 262 कर्ज सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं लेकिन इस देश ने कभी दूसरे देश पर कोई विकास परियोजनाएं थोपी नहीं हैं।  उन्होंने कहा कि भारत ने जो कर्ज सुविधा दी है, वह ज्यादातर अफ्रीकी देशों, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया, लातिन अमरीका तथा छोटे द्विपीय देशों को दी हैं। यह सुविधा स्वच्छ ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए दी गई हैं। विदेश मंत्रालय, एक्जिम बैंक तथा अंतर्राष्ट्रीय सौर संघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। इस कार्यक्रम का मकसद सौर ऊर्जा के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाएं क्रियान्वित कर रही सभी संबंधित पक्षों को एक मंच पर लाना है।  भारतीय सहायता से लाभान्वित विभिन्न देशों के राजनयिकों की मौजूदगी में सिंह ने कहा, ‘‘भारत की विकास सहायता का माडल थोड़ा अलग है। हम इस बात को तरजीह देते हैं कि जो देश सहायता चाहते हैं, वे स्वयं अपनी परियोजनाओं की पहचान करें।’’ उनकी इस टिप्पणी को चीन के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। चीन अफ्रीकी महाद्वीप में अरबों डालर लगा रहा है जिसके साथ भारत का परंपरागत रूप से दोस्ताना संबंध रहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO