क्रिकेट

भारत को लगा बड़ा झटका, टीम का बड़ा खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से हुआ बाहर

Posted on

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ लाॅर्डस में दूसरा टेस्ट खेलने से पहले बड़ा झटका लगा है। खबर आई है कि टीम अहम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण मैच में उपलब्ध नहीं होंगे। टीम के बॉलिंग कोच भरत अरुण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से पहले आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 की आखिरी गेंद पर रिटर्न कैच लेने के कोशिश में बुमराह का अंगूठा चोटिल हो गया था।इसके बाद वह इंग्लैंड के विरुद्ध वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे।  उनकी जगह क्रमशः शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को लाया गया था।

इस तिकड़ी पर होगी जिम्मेदारी
बुमराह के बाहर होने के कारण अब भारत को दूसरे टेस्ट में जीत दिलाने की जिम्मेदारी तेज गेंदबाजों की तिकड़ी इशांत शर्मा, उमेश यादव आैर मोहम्मद शमी पर होगी। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार बुमराह को पूरी तरह से ठीक होने के लिए अधिक समय लग सकता है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO