भारत

राज्यसभा में दिन भर होता रहा हंगामा

Posted on

राज्यसभा में अमित शाह के बोलने के दौरान हंगामा संसद के मानसून सत्र का ये आख़िरी सप्ताह है। विपक्षी दलों के हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही बार बार स्थगित हुई और दिन भर कोई खास कामकाज नहीं हो सका । उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित बालिकागृह में बच्चियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्षी आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने हंगामा किया। दोपहर बाद जब खरीफ के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चर्चा शुरु हुई तो टीएमसी के हंगामे के कारण अमित शाह भी भाषण पूरा नहीं कर सके और आखिरकार तीन बजे सदन बुधवार तक के लिए स्थगित हो गया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO