मनोरंजन

गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ वरुण धवन ने शेयर की पहली तस्वीर, टूटे कई लड़कियों के दिल

Posted on

बीते दिनों वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लंदन में जमकर छुट्टियां बिताई है। कल ही वरुण नताशा के साथ मुंबई लौटे है। लंदन में छुट्टियां बिताने के दौरान वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने वैकेशन की तस्वीरों और वीडियो को फैंस के साथ साझा किया, लेकिन किसी भी तस्वीर या वीडियो में नताशा नजर नहीं आई थी।कुछ घंटे पहले ही वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर नताशा के साथ एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर को साझा किया है। तस्वीर में वरुण और नताशा एक ग्रैफिटी वॉल के सामने खड़े है। स्टाइलिश ड्रेस में दोनों की जोड़ी खूब जम रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद जहां वरुण की फीमेल फैंस का दिल टूट सा गया है वहीं कमेंट सेक्शन में कई लोग वरुण और नताशा की जोड़ी की खूब तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे है। अपनी लेडीलव के साथ इस खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए वरुण ने कैप्शन में 100 लिखा है।बता दें कि वरुण और नताशा एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे है, लेकिन आज तक कभी भी वरुण ने नताशा के साथ की किसी भी तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं किया था। खैर दोनों को मीडिया के कैमरे में खूब कैद किया गया है। हाल ही में जिस तरह से वरुण नताशा के साथ सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे, उसे देखकर अनुमान लगाया जाने लगा कि जल्द ही वरुण और नताशा अपने रिश्ते पर अधिकारिक मुहर लगा ही देंगे।बात की जाए वरुण के प्रोफेशनल लाइफ की तो कल से ही वरुण अपनी नई फिल्म ‘सुई धागा‘ के प्रमोशन में जुटने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा है। यह फिल्म 28 सितम्बर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO