क्रिकेट

रसेल ने खेली तूफानी पारी, छह छक्के जड़कर बना दिए इतने रन

Posted on

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज़ के ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ आंद्रे रसेल ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में तूफानी पारी खेली। हालांकि इस बेहतरीन पारी के बावजूद भी वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मेहमान टीम बांग्लादेश ने विंडीज़ को 19 रन से हराकर 2-1 टी-20 सीरीज़ पर भी कब्ज़ा जमा लिया। इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने वेस्टइंडीज़ को वनडे सीरीज़ में भी 2-1 से मात दी था।
रसेल ने दिखाई मसल पावर:-आंद्रे रसेल ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों में 47 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने छह छक्के और एक चौका भी जड़ा। रसेल ने 223.80 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। रसेल ने अपनी पारी के 47 में से 40 रन तो सिर्फ बाउंड्री मारकर ही बनाए। इस तेज़-तर्रार पारी के दौरान रसेल ने अपनी मसल्स की पावर को दर्शाते हुए 111 मीटर लंबा सिक्स भी जड़ा और गेंद रो मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इस मैच में रसेल वेस्टइंडीज़ की ओर से सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे।
रसेल के नाम दर्ज़ है ये रिकॉर्ड:-आंद्रे रसेल टी-20 क्रिकेट में चार गेंद पर चार विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं। हालांकि उन्होंने ये कमाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं किया था। 21 सितंबर 2013 को इंडिया ए के खिलाफ खेले गए मैच में रसेल ने एक टी-20 मैच में चार गेंदों पर चार विकेट लिए थे। उन्होंने केदार जाधव, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, और नमन ओझा को आउट किया था।
ऐसे हारी वेस्टइंडीज़:-इस अहम मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। बारिश ने इस मैच में बाधा तो डाली लेकिन फिर भी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 184 रन का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने सबसे ज़्यादा 61 रन बनाए। वेस्टइंडीज़ की ओर से ब्रेथवेट और पॉल ने दो-दो विकेट लिए।बड़े स्कोर का पीछा करते हुए विंडीज़ की शुरुआत काफी खराब रही। मेजबान टीम ने 32 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन और तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने अपनी टीम को मुश्किल से निकालने की कोशिश की। इन दोनों ने स्कोर 77 रन तक पहुंचाया, इतने में ही रामदीन रूबेल हुसैन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद रसैल ने एक के बाद एक छक्के लगाए लेकिन जब वह 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर मुस्ताफिजुर का शिकार बने तो वेस्टइंडीज की जीत की उम्मीद भी टूट गई। जैसे ही रसेल आउट हुए उसके बाद बारिश आ गई और खेल रोक दिया गया। इसके बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाया और बांग्लादेश को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 19 रन से हार झेलनी पड़ी। बांग्लादेश की तरफ से मुस्ताफिजुर रहमान ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO