संसार

बेटी को जन्म देने के 6 सप्ताह बाद काम पर लौटी न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री

Posted on

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न 6 सप्ताह के मातृत्व अवकाश के बाद काम पर लौट आई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक शुरू होते ही उन्होंने छुट्टी पर रहते हुए सरकार चलाने के लिए अपने सहयोगियों और उप-प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स का आभार जताया। जैसिंडा ने 21 जून को बेटी नीव को जन्म दिया। इस तरह वह पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म देने वाली दूसरी निर्वाचित विश्व नेता हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO