क्रिकेट

टेस्ट में नंबर 1 बल्लेबाज बने विराट कोहली, स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे

Posted on

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली बल्लेबाज़ों की टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुए पहले टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर कोहली ने ये मुकाम हासिल किया है। सात साल बाद ये ऐसा मौका है जब कोई भारतीय बल्लेबाज़ टेस्ट रैंकिंग्स में पहले स्थान पर पहुंचा है। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में हार के बावजूद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक जड़कर कोहली ने यह मुकाम हासिल किया है। इसी के साथ कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ से नंबर-1 की कुर्सी छीन ली है। विराट कोहली के नंबर एक बल्लेबाज बनने की सूचना खुद आईसीसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली के 934 अंक के साथ पहले नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ 929 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। स्टीवन स्मिथ दिसंबर 2015 से टेस्ट में नंबर-1 बने हुए थे। स्टीव स्मिथ इन दिनों बॉल टैंपरिंग में दोषी पाए जाने के बाद क्रिकेट में 1 साल का बैन झेल रहे हैं। पहले टेस्ट में अजेय बढ़त बनाने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान जो रूट 865 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। टीम इंडिया में से कोहली के अलावा सिर्फ चेतेश्वर पुजारा टॉप टेन में हैं। पुजारा 791 अंकों के साथ छठे नंबर पर हैं। विराट कोहली ने पहली बार नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया है। साथ ही 7 साल बाद कोई भारतीय बल्लेबाज नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बना है। इससे पहले जून 2011 में सचिन तेंदुलकर नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बने थे। सचिन के अलावा टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग और दिलीप वेंगसरकर ने नंबर-1 बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO