संसार

इंडोनेशिया: भूकंप में 80 से ज्यादा लोगों की मौत

Posted on

इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप में आए ज़बरदस्त भूकंप में 80 से ज्यादा लोगों की मौत। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई। इंडोनेशिया के लॉमबोक द्वीप पर कल आए शक्तिशाली भूंकप में अब तक कम से कम 82 लोगों की मौत की ख़बर है। भूकंप में सैकड़ों लोग ज़ख़्मी भी हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर सात तीव्रता वाले इस भूकंप से हज़ारों इमारतों को नुक़सान पहुंचा है। कई जगहों पर बिजली भी गुल है। इस ताज़ा भूकंप का केंद्र लॉमबोक के उत्तरी तट के पास सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप आने के बाद सूनामी की चेतावनी जारी कई गई थी मगर कुछ घंटों बाद यह वापस ले ली गई। लोकप्रिय पर्यटन स्थल लॉमबोक में एक हफ़्ता पहले भी एक भूकंप आया था जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO