भारत

स्वच्छ भारत मिशन को मिले समर्थन पर पीएम ने खुशी जताई

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सवा सौ करोड़ भारतीयों में स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने की भावना से भारत को स्वच्छता और सफाई में सराहनीय प्रगति करने में मदद मिली है। प्रधानमंत्री ने सहारनपुर के एक नागरिक से मिले पत्र को साझा करते हुए ट्विटर पर ये बात कही। सहारनपुर के इस व्यक्ति ने स्वच्छ भारत मिशन का समर्थन करते हुए अन्य लोगों से इसमें सहयोग देने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने एक विद्यार्थी के पत्र को भी साझा किया, जिसमें परिवार के साथ लद्दाख में छुट्टियां मनाने गए इस बच्चे ने अपने अनुभव साझा किए थे। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में विद्यार्थियों से छुट्टियों के दौरान भारत के विभिन्न स्थानों पर जाकर अपने अनुभव साझा करने को कहा था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO