पंजाब
भारत भूषण आशु द्वारा केंद्रीय उपभोगता मामले, खाद्यऔर सार्वजनिक वितरण मंत्री का स्वागत
खाद्य आपूर्ति के मुद्दे जल्द निपटाने की ज़रूरत पर दिया ज़ोर
चंडीगढ़ – पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से राज्य के खाद्य और सिवल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने आज केंद्रीय उपभोगता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री राम विलास के पासवान का चण्डीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुँच कर स्नेहपूर्ण स्वागत किया। इस छोटी सी अनौपचारिक बातचीत के दौरान श्री आशु ने केंद्रीय मंत्री को राज्य में खाद्य आपूर्ति मसलों से अवगत करवाया। उन्होंने गत वर्ष के दौरान राज्य में एफ.सी.आई. द्वारा लगाए गए अन्न के भंडारों में से अनाज की उठवाई को शुरू और नियमित करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। इसके अलावा उनके द्वारा केंद्रीय मंत्री को राज्य में विभाग के आपसी तालमेल, अनुसाशन और वित्तीय प्रबंधनों के मद्देनजऱ सी.सी.ऐल. के अंतर को पुर्नगठित करने और तर्कसंगत बनाने के लिए जल्द और उपयुक्त हल करने की विनती भी की।
केंद्रीय मंत्री जो पंजाब और हरियाणा के एफ.सी.आई. क्षेत्रों की मीटिंग का नेतृत्व करने के लिए शहर में पहुँचे थे, ने पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खाद्य आपूर्ति के मसले संबंधी दिखाई सक्रियता की प्रशंसा की और जल्द ही इस समस्या से निपटने के लिए उचित हल निकालने हेतु केंद्र सरकार की ओर से योगदान का भरोसा भी दिया।