खेल

जन्मदिन पर AFC ने छेत्री को ‘एशियाई आइकन’ घोषित किया

Posted on

नई दिल्लीः भारतीय फुटबाॅल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को आज उनके 34वें जन्मदिन पर एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने ‘एशियाई आइकन’ नामित किया और गोल करने के मामले में अपनी पीढ़ी के महानतम खिलाडिय़ों की बराबरी करने के लिये उनकी जमकर तारीफ की। छेत्री अभी एशियाई खिलाडिय़ों में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 101 मैच में 64 गोल किये हैं तथा विश्व भर में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद तीसरे नंबर पर हैं। एएफसी ने उनके जीवन और करियर के बारे में अपने आधिकारिक पेज पर जानकारी देकर उनका जन्मदिन यादगार बनाया है। एएफसी ने लिखा है, ‘‘लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के युग में दुनिया का तीसरा सर्वाधिक गोल करने वाले वाला अंतरराष्ट्रीय फुटबालर होना छोटी उपलब्धि नहीं है। एक एशियाई खिलाड़ी के लिये अपनी राष्ट्रीय टीम की तरफ से मेस्सी के 65 गोल से एक गोल पीछे होना हमारी ‘एशियाई आइकन’ सूची में शामिल नए नामित का रिकार्ड है जिस पर हमें गर्व होना चाहिए।’’ इसमें लिखा गया है, ‘‘आज वह 34 साल के हो गये और और हम भारत की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने और सर्वाधिक गोल करने वाले स्कोरर सुनील छेत्री के करियर का जश्न मना रहे हैं।’’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO