संसार

अमेरिकी विदेश मंत्री पोंपियो से मुलाकात का औचित्य नहीं: ईरानी विदेश मंत्री

Posted on

तेहरान सिंगापुर में आसियान के 51वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए विदेश मंत्री जुटेंगे। ऐसे में ईरान और अमेरिकी विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकात की संभावना के आसार थे लेकिन ईरानी विदेश मंत्री ने इस संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया है।ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने कहा कि उनकी सिंगापुर में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो से मिलने की कोई योजना नहीं है। समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ के अनुसार, दोनों नेता सिंगापुर में दक्षिणपूर्वी देशों के संघ (आसियान) के विदेश मंत्रियों की बैठक के 51वें सत्र में हिस्सा लेंगे। जरीफ ने कहा, ‘बैठक छोड़कर उनसे मुलाकात करने का कोई औचित्य नहीं है। अमेरिकी नागरिकों को यह दिखाना पड़ेगा कि बैठकों से ही समझौते होंगे, जिनका सम्मान करना होगा।’ ईरान के विदेश मंत्री ने दबाव में अमेरिका के साथ किसी तरह की वार्ता से इनकार कर दिया। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खमेनई ने भी अमेरिका के साथ किसी तरह की वार्ता की संभावना से इनकार किया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO