भारत

महाराष्ट्र में नगरपालिका चुनाव में भाजपा की जीत पर मोदी ने लोगों का किया धन्यवाद

Posted on

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की दो नगरपालिकाओं के चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पार्टी में अपना ‘‘विश्वास’’ बनाये रखने के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद दिया। भाजपा ने सांगली नगरपालिका क्षेत्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को हराकर बड़ी जीत हासिल की और जलगांव नगरपालिका में जीत दर्ज करके शिवसेना को करारा झटका दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया,‘‘महाराष्ट्र में भाजपा के लिए प्रभावशाली जीत। जलगांव में अच्छा प्रदर्शन और सांगली में उत्कृष्ट जीत। मैं विश्वास बनाये रखने के लिए महाराष्ट्र के लोगों का धन्यवाद करता हूं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘मैं सीएम देवेन्द्र फडणवीस, राव साहेब दानवे और महाराष्ट्र भाजपा की पूरी टीम की कड़ी मेहनत की भी सराहना करता हूं।’’भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी जीत की सराहना की है। उन्होंने कहा,‘‘महाराष्ट्र में भाजपा के लिए समर्थन जारी रहने से पता चलता है कि लोगों की इच्छा बेहतर जीवन के लिए है, जो मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार दे रही है और महाराष्ट्र को ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता को पूरा किया जा रहा है।’’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO