मंडी

मण्डी श्री ऋग्वेद ठाकुर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 86 के अन्तर्गत जिला परिषद के अध्यक्ष पद की निर्वाचन प्रक्रिया गणपूर्ति के अभाव के कारण स्थगित कर दी गई है ।

Posted on

मण्डी – उपायुक्त मण्डी श्री ऋग्वेद ठाकुर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 86 के अन्तर्गत जिला परिषद के अध्यक्ष पद की निर्वाचन प्रक्रिया गणपूर्ति के अभाव के कारण स्थगित कर दी गई है ।
उन्होंने बताया कि आज जिला परिषद सम्मेलन हाॅल में प्रातः 11 बजे सभी 36 जिला परिषद सदस्यों को निर्वाचन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन 12 सदस्यों ने ही निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जिस कारण गणपूर्ति नहीं हो पाई । उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक अगली निर्वाचन प्रक्रिया दस दिनों के भीतर पूर्ण करने का प्रावधान है इसलिए जिला परिषद के अध्यक्ष पद की निर्वाचन प्रक्रिया के लिए आगामी तारीख 10 अगस्त प्रातः 11 बजे का समय निश्चित किया गया है ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO