जीवन शैली

आपको जानकर हैरानी होगी, केला खाने से भी हो सकते हैं कई नुकसान

Posted on

केला खाना ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद होता है। विटामिन, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, फाइबर, फॉलिक एसिड और अन्य पौषक तत्वों से भरपूर केला हमें स्वस्थ रखने का काम करता है।  केला मैग्नेशियम से भरपूर होने के कारण बहुत जल्दी पच जाता है और यह मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखता है। हालांकि केले खाने के बहुत सारे फायदे हैं। मगर आप यह जानकर हैरानी होगी कि केला खाने से कई हैल्थ प्रॉब्लमस भी हो सकती हैं। आज हम आपको केला खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।

 1. वेट बढ़ना

केला भी फैट बढ़ाने का काम करता है। इसमें आमतौर पर 100 से 120 कैलोरी होती है जो जल्दी वजन बढ़ाने लगता है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो भूलकर भी केला ना खाएं।

 2. शुगर की अधिक मात्रा
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार, केले को मध्य स्तर के ग्लाइसेमिक भोजन के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसका मतलब है कि इसमें ग्लाइसेमिक सूचकांक रक्त शर्करा के स्तर को बदलने के लिए काफी अधिक होता है। इसके साथ केले में फाइबर भी होता है जो खाने को पचाने में बाकि फलों की तुलना में अधिक समय लेता है।

 3. दांतों का गिरना
लोगों को लगता है कि केवल चॉकलेट या मीठा खाने से ही दांत टूटने लगते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि केले से भी दांत टूटने लगते हैं। क्योंकि केले में स्टार्च होता है वह मुंह में धीरे-धीरे घुलता है जबकि शक्कर तेजी से घुल जाती है। इतना ही नहीं यह दांतों के बीच में फसकर बैक्टीरिया को आकर्षित करके कैविटी बढ़ाता है। इससे दांत टूटने लगते हैं।

 4. पेट दर्द

सुबह खाली पेट केला खाने से पेट में गैस बनने लगती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों को केला खाने से उल्टी और दस्त की समस्या भी हो सकती है।

 5. माइग्रेन
जो लोग माइग्रेन से पीड़ित है उनको केले का सेवन खाने से पहले सोचना चाहिए। इसके साथ ही शराब के बाद केला खाने से माइग्रेन अटैक होने का खतरा बना रहता है। इसलिए इन चीजों को साथ में खाने की भूल ना करें।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO