मनोरंजन

अमायरा ने एक दोस्त को उनके परिवार के साथ दोबारा जुड़ने में मदद की

Posted on

मुंबई –अमायरा दस्तुर जल्द ही ऋषि कपूर और अनिरुद्ध तनवर द्वारा अभिनीत पार्च्ड डायरेक्टर लीना यादव की आगामी फैमिली ड्रामा, ‘राजमा चावल’ में स्क्रीन पर दिखाई देंगी, जिसे 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी एक पिता और पुत्र के चारों ओर घूमती है जो अलग हो गये हैं और पिता अपने बेटे के साथ फिर से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। अमायरा का चरित्र इस पुनर्मिलन में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है और ऐसा लगता है कि उसकी रील लाइफ उसकी रियल लाइफ का भी हिस्सा बन गया जब अमायरा ने एक ऐसे दोस्त की मदद की जिसका अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ मुद्दों पर मनमुटाव था, उनके साथ दोबारा जुड़ गयी। अमायरा ने कहा, “मॉडलिंग के लिए मेरी एक गर्लफ्रेंड् दिल्ली से मुंबई चली आई। वह इस समय हमारे देश के शीर्ष मॉडलों में से एक है (उसका नाम प्रकट नहीं कर सकती) लेकिन उसके माता-पिता उसके इस फैसले से खुश नहीं थे। वह एक साल तक मेरे साथ भी रही और जब मैं दिल्ली में शूटिंग कर रही थी तो वह मुझसे मिलने आई और मुझे इस मामले में शामिल कर लिया। मैंने उसे उसके परिवार वालों के पास ले चलने को कहा जहाँ हम सभी ने बातें की – उसके पिता, मां, वह खुद और मैं। वे उसके बारे में चिंतित थे और जब मैंने उन्हें समझाया कि वह कितना अच्छा काम कर रही है और उसका भविष्य कितना उज्ज्वल है, तो उन्होंने इस पेशे को स्वीकार कर लिया और अब वे उसके काम का बिल्कुल समर्थन कर रहे हैं। उसकी मां अब लगातार मेरे संपर्क में है और अक्सर मुझसे पूछती है कि मैं कब फिर से मिलने के लिए आ रही हूँ। मेरी दोस्त अब वाकई खुश है और मुझे इस बात की खुशी है कि वे सब ठीक हैं। ‘राजमा चावल’ ने वास्तव में मुझे स्वीकार्यता और परिवार के महत्त्व का अर्थ सिखाया।” हम सभी को अमायरा जैसे अधिक से अधिक दोस्तों की जरूरत है!

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO