व्यापार

एप्पल बनी दुनिया की पहली ट्रिलियन डॉलर कपंनी

Posted on

आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल दुनिया की पहली एक ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बन गई। अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे आने के बाद कंपनी के शेयर 2.8 फीसदी चढ़कर 207.05 डॉलर पहुंच गए। आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल दुनिया की पहली एक ट्रिलियन डॉलर कंपनी बन गई। अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे आने के बाद कंपनी के शेयर 2.8 फीसदी चढ़कर 207.05 डॉलर पहुंच गए। मंगलवार से बृहस्पतिवार तक कंपनी के शेयरों में 9 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स ने 1976 में एक गैराज से इसकी शुरुआत की थी। 2011 में उनके निधन के बाद से टिम कुक कंपनी के मुखिया हैं। कंपनी की स्टॉक मार्केट वैल्यू,एक्सॉन मोबिल, प्रॉक्टर एंड गैंबल और एटीएंडटी की संयुक्त पूंजी से भी ज्यादा है। दूसरे नंबर पर अमेजन है जिसका मार्केट कैप 869 अरब डॉलर है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO