संसार

ज़िम्बाब्वे: राष्ट्रपति चुनाव में मनांगाग्वा को मिली जीत

Posted on

ज़िम्बाब्वे में हुए चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा को मिली जीत, मनांगाग्वा को 50.8 फ़ीसदी वोट जबकि विपक्षी नेता नेलसन चमीसा को 44.3 फ़ीसदी मिले वोट। ज़िम्बाब्वे में हुए आम चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा को जीत मिली है। ज़िम्बाब्वे के चुनाव आयोग की प्रमुख जस्टिस प्रिसिला चिगुम्बा ने उनकी जीत का एलान किया। चुनाव आयोग प्रमुख ने 10 प्रांतों के परिणाम जारी करते हुए बताया कि मनांगाग्वा को 50.8 फ़ीसदी वोट मिले हैं जबकि विपक्षी नेता नेलसन चमीसा को 44.3 फ़ीसदी वोट मिले हैं। हांलाकि मूवमेंट फ़ॉर डेमोक्रेटिक चेंज (एमडीसी) गठबंधन ने इन नतीजों को खारिज करते हुए इन्हें फ़र्ज़ी बताया है। ज़िम्बाब्वे के चुनाव आयोग ने कहा है कि इसमें कोई धांधली नहीं की गई है। नवंबर में 94 वर्षीय तत्कालीन राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के इस्तीफ़ा देने के बाद ज़िम्बाब्वे में पहली बार चुनाव हुए हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO