भारत

लक्ष्य पर ध्यान दें, धन आपके पीछे आएगा: केजरीवाल

Posted on

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नवोदित इंजीनियरों को सलाह दी कि वे अपने सपनों और जुनून को लक्ष्य बनायें धन आपके पीछे अपने आप आएगा। केजरीवाल ने राजधानी में दिल्ली प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में एक कार्यक्रम के दौरान कहा,” युवा इस देश की उम्मीद है। उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी है और राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए काम करना है।” उन्होंने कहा, “जब आप अपने लक्ष्य का पीछा करेंगे धन अपने आप आपके पास आएगा।” मुख्यमंत्री ने देश के भविष्य के इंजीनियरों से लोकतंत्र के महत्व को समझने और अहसास करने और व्यवस्था की कमियों को दूर करने में अपने योगदान देने की अपील की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO