खेल

एकतरफा मुकाबले में जोहाना से हारी सेरेना

Posted on

सान जोसः सेरेना विलियम्स को मुबाडाला सिलिकान वैली क्लासिक टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले में एक घंटे से भी कम समय में जोहाना कोंटा ने 6.1, 6.0 से हरा दिया जो उसके करियर की सबसे एकतरफा हार रही। सेरेना अपने कैरियर में किसी भी मुकाबले में महज एक गेम नहीं जीती है।  उसने 2014 में सिंगापुर में डब्ल्यूटीए फाइनल्स में दो गेम जीते थे जब वह सिमोना हालेप से 6.0, 6.2 से हार गई थी। सेरेना यहां तीन बार की चैम्पियन रही है। बेटी को जन्म देने के बाद वह पांचवां टूर्नामेंट खेल रही थी। विम्बलडन में एंजेलिक कर्बर से हारने के बाद यह उसका पहला मैच था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO