संसार

नवाज का इलाज करने वाले डॉक्टर की मौत

Posted on

पेशावरः भ्रष्टाचार के आरोप में रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की जांच करने वाले डॉक्टर एजाज कदीर की हृदयाघात से मौत हो गई। बताया जा रहा है जिन डॉक्टरों की टीम नवाज शरीफ का इलाज कर रही है एजाज उसके प्रमुख थे।  जानकारी के मुताबिक डॉक्टर कदीर पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान में काम करते थे। उन्होंने जेल में शरीफ के स्वास्थ्य की जांच की थी। उन्हें पहले भी एक बार दिल का दौरा पड़ चुका है और दो स्टेंट भी लगे हैं। गौरतलब है कि जेल में शरीफ की तबीयत बिगड़ने की वजह से उनके लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया था। उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए गठित इस मेडिकल बोर्ड में डॉक्टर कदीर के अलावा डॉ. नईस मलिक, डॉ. शाजी सिद्दीकी, डॉ. सोहेल तनवीर और डॉ. मसूद शामिल हैं।

–– ADVERTISEMENT
Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO