मंडी

स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन बारे बैठक का आयोजन

Posted on

मण्डी – सुन्दरनगर में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में आज उपमंडलाधिकारी, ना0, श्री राहुल चैहान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उपमंडल स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों तथा समस्त शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य व प्रतिनिधियों ने भाग लिया । उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन जवाहर पार्क में किया जायेगा । इस अवसर पर पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाईड के विद्यार्थियों द्वारा परेड में भाग लेंगे । इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे । उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से स्वयं तथा अपने अधीनस्थ स्टाफ को भी इस समारोह में भाग लेने को कहा । बैठक में तहसीलदार श्री उमेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी श्री मोहन शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य भी उपस्थित थे ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO