ऊना

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 के तहत प्रचार वाहन को उपायुक्त ने दी हरी झंडी

Posted on

ऊना, उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने आज उपायुक्त कार्यालय परिसर से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 के अंतर्गत स्वच्छता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा एक अगस्त से 31 अगस्त, 2018 तक स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 का आयोजन किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण के दौरान जिला के स्कूलों, आंगनबाडी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, हाट बाजार, पंचायतों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की जांच की जाएगी। उन्होने बताया कि भारत सरकार की इस टीम द्वारा सर्वेक्षण के आधार पर जिला की स्वच्छता को लेकर रेटिंग की जाएगी। इसी सर्वेक्षण के मददेनजर आज ऊना से प्रचार वाहन को रवाना किया गया है जिसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका कुलहरी, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए राजेंद्र गौतम, बीडीओ ऊना राज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO