ऊना

उपायुक्त ने किया गगरेट क्षेत्र के स्टोन क्रशरों का औचक निरीक्षण

Posted on

ऊना,  उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने आज जिला के गगरेट क्षेत्र में आठ स्टोन क्रशरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ऊना दिवाकर शर्मा तथा खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा भी उनके साथ थे। उपायुक्त ने सभी स्टोर क्रशरों को आवंटित खनन पटटों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन सभी स्टोन क्रशरों के लिए आंवटित भूमि की जल्द निशानदेही करने के भी मौके पर ही निर्देश दिए। उन्होने कहा कि खनन पटटों के लिए आवंटित भूमि के अलावा यदि स्टोन क्रशर अपने क्षेत्र से बाहर खनन करते हुए पाएं जाएंगे तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO