मनोरंजन

‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ को लेकर जूही चावला का बड़ा ऐलान

Posted on

बॉलीवुड में इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें बहुत जोरो-शोरों से चल रही हैं। इन दोनों ने सोनम कपूर के रिसेप्शन में पहुंचकर चल रही अफवाहों को हवा दी थी। इसके बाद फिर से एक बाद इन दोनों का नाम एक साथ लिया जा रहा हैं। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला अपनी रिलीज हुई फिल्म भी दिल है हिंदुस्तानी’ का रीमेक बनाना चाहती है। इस फिल्म में वो रणबीर और आलिया को देखना चाहती हैं। जूही ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया हैं। जूही को पूछा गया था कि, वो अपनी किस फिल्म का रीमेक बनता देखना चाहती हैं, इस सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि, ‘वो फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ का रीमेक सोच सकती हैं। मैं फ़िलहाल इस बारे में और कुछ नहीं बोलना चाहती। मैं इस बारे में और कुछ भी बोलूंगी तो मीडिया खबरों के चक्कर में पड़ जाएंगे। टीआरपी के लिए कुछ भी चलाना शुरू कर देंगे।जूही ने आगे कहा कि रणबीर और आलिया इस फिल्म में मुख्य रोल निभा सकते हैं। मैंने कुछ दिनों पहले रणबीर की फिल्म संजू और आलिया की फिल्म राजी देखी हैं। इन दोनों ही फिल्मों में इन का अभिनय काबिले तारीफ़ हैं। अगर ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ दुबारा बनाने के बारे में सोचा जाता है तो वो इन दोनों कलाकारों को फिल्म में और ज्यादा पसंद करूंगी।बता दें, रणबीर और आलिया बहुत जल्द फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी बना रहे हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO