व्यापार

मोदी के यू-ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर 10 लाख के पार

Posted on

नई दिल्लीः दुनिया के ताकतवर नेताओं में गिने जाने वाले और देश भर में लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यू ट्यूब चैनल के सब्सक्राइबरों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गयी है। मोदी सोशल मीडिया वेब साइटों ट्विटरों तथा फेसबुक पर फालोवर्स की संख्या में पहले ही रिकॉर्ड बना चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज ट्वीट करके यह जानकारी दी। नड्डा ने लिखा, सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आम लोगों के प्रेम और लगाव का एक और प्रमाण सामने आया है। उनके यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने वाले लोगों का आंकडा 10 लाख को पार कर गया है।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर और फेसबुक पर फोलोवर्स की संख्या चार करोड़ तीस लाख से ज्यादा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO