व्यापार

विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर लंदन के कोर्ट में सुनवाई 12 सितंबर तक टली

Posted on

बैंकों का पैसा लेकर विदेश भागे कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले में ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने भारतीय अधिकारियों से माल्या के लिए संभावित जेल के बारे में तीन हफ्ते के भीतर ब्यौरा मांगा, मामले में अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी। बैंकों के नौ हज़ार करोड़ रुपए लेकर विदेश भागने के आरोपी विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर लंदन के कोर्ट में सुनवाई 12 सितंबर तक टल गई है। कोर्ट में आज विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर अंतिम सुनवाई थी। इस साल फरवरी में भारत सरकार ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए आधिकारिक रूप से ब्रिटिश सरकार से अनुरोध किया था। वहीं माल्या को अगली सुनवाई तक अदालत ने ज़मानत दे दी है। इसके पहले बहस में भारत की ओर से वकीलों की मदद के लिए ईडी और सीबीआइ के वरिष्ठ अधिकारी लंदन पहुंच गए थे। भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ माल्या की याचिका पर सुनवाई करते हुए वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने भारतीय एजेंसियों से उस जेल का वीडियो मुहैया कराने को कहा है जहां प्रत्यप्रण के बाद माल्या को रखा जा सकता है । वहीं प्रवर्तन निदेशालय ने विजय माल्या के खिलाफ भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कानून के तहत ईडी को विजय माल्या की भारत स्थित संपत्तियों को जब्त करने का अधिकार है। ईडी ने माल्या की भारत स्थित 13500 करोड़ रुपये की संपत्ति की सूची भी अदालत को सौंप थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO