पंजाब

अनुसूचित जाति मुलाजिमों की तरक्की के लिए आरक्षण बहाल करने के लिए चन्नी द्वारा मुख्यमंत्री का धन्यवाद

Posted on

पिछली सरकारों ने अनुसूचित जाति मुलाजिमों के हितों को हमेशा नजरअंदाज किया- चन्नी

चंडीगढ़,

पंजाब के तकनीकी शिक्षा और रोजग़ार सृजन मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति मुलाजिमों की तरक्की का बनता हक बहाल करके अनुसूचित जाति मुलाजिमों के हक में बड़ा फ़ैसला लिया है। आज यहाँ से जारी बयान में स. चन्नी ने कहा कि पिछली सरकारें हमेशा ही अनुसूचित जाति मुलाजिमों के साथ धक्का करती आ रही थी, परन्तु मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पहलकदमी करते हुए अनुसूचित जातियों से सम्बन्धित सरकारी मुलाजिमों को बड़ी राहत देते हुए ग्रुप ए और बी की सेवाओं में 14 प्रतिशत और ग्रुप सी और डी की सेवाओं में 20 प्रतिशत के आरक्षण का कोटा बहाल किया है।   स. चन्नी ने कहा कि कांग्रेस ने ही हमेशा समाज के दबे कुचले और गरीब लोगों के हितों की बात की है और उनको समाज में अपेक्षित हक दिलाया हैं, जबकि बाकी राजनैतिक दल अनुसूचित जातियों के नाम पर सिफऱ् वोट की राजनीति ही करते हैं।  स. चन्नी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में अनुसूचित जातियों के हितों की पूरी रक्षा करेगी और हर क्षेत्र में उनके बनते हक यकीनी बनाए जाएंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO