भारत

राज्य सरकार रोहिंग्या के आंकड़े देः गृह मंत्री

Posted on

अवैध रूप से भारत में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थी नहीं हैं, कड़ा रूख अपनाते हुए गृह मंत्री ने कहा- राज्य सरकारें रोहिंग्या के आंकड़ों की गिनती करें, गिनती पूरी होने पर म्यांमा से की जाएगी बात। और लोकसभा में आज कार्यवाही शुरू होते ही रोहिंग्या का मुद्दा उठा। जिस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू की। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कहा कि राज्य सरकारों को दी गई एडवाइजरी में कहा गया है कि वे अपने-अपने राज्यों में रोहिंग्याओं की संख्या के बारे में वे गृह मंत्रालय को सूचना दें, जिसके बाद ये जानकारी विदेश मंत्रालय को दी जाएगी और विदेश मंत्रालय म्यांमार के साथ इनको डिपोर्ट करने पर बातचीत करेगा। इससे पहले सदन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने भी कहा कि रोहिंग्या भारत में शरणार्थी नहीं, बल्कि अवैध प्रवासी हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO