Uncategorized
BOX OFFICE : ‘संजू’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ हुई पीछे
रणबीर कपूर की ‘संजू’ ने पर पांचवें वीकेंड के बाद भी धूम मचा रखी है. जहां एक ओर ‘संजू’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन कर सामने आई थी, वहीं अब इस फिल्म ने सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्म अब चौथी सबसे ज्यादा कमाई कर चुकी आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ के रिकॉर्ड को तोड़ने की तरफ बढ़ रही है. संजय दत्त की ज़िंदगी पर बनी फिल्म ‘संजू’ की अब तक की भारत में कुल कमाई 339.75 करोड़ रूपए हो चुकी है. लेकिन ये सिलसिला यहीं नहीं थम रहा. सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ को पछाड़ अब आमिर की ‘पीके’ पर नजर बनाए हुए है. राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में ‘संजू’ का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया हैं. फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने अपनी चालढाल और वेशभूषा पर काम करने के अलावा, अपने वजन पर भी काफ़ी काम किया. इसके लिए रणबीर को पहले 10 किलो वजन घटाना पड़ा और फिर संजय के जीवन से जुड़े दूसरे पहलू को दर्शाने के लिए 15 किलो वजन बढ़ाना भी पड़ा ताकि वह उनके किरदार को पूरी तरह से न्याय दे सके.’