संसार

इमरान ने कहा- 11 अगस्त को लूंगा PM पद की शपथ

Posted on

इस्लामाबादः पाकिस्तान चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर उभरी PTI पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने कहा है कि वे 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बात का दावा रेडियो पाकिस्तान ने किया है। माना जा रहा है कि 4 पार्टियां, मुताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (MQM-P ), द ग्रेंड डेमोक्रेटिक अलायंस (GDA), पीएमएल-कैद (PML-Q ) और बलूचिस्तान अवामी पार्टी समेत निर्दलीय सांसद इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) को समर्थन दे सकते हैं। PTI के पास नेशनल असेंबली की 116, PML-N की 64 और PPP के पास 43 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए कुल 137 सीटें चाहिए।इमरान ने रविवार को ऐलान किया था कि छोटी पार्टियों और निर्दलीयों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इमरान ने ये भी कहा था, “48 घंटे में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री का ऐलान कर देंगे। जो भी फैसला होगा वो जनता के हक में होगा। सिंध के अंदरूनी इलाकों में गरीबी को दूर करना सरकार की प्राथमिकता होगी।” शनिवार को पार्टी के प्रवक्ता नईमुल हक ने कहा था कि इमरान खान 14 अगस्त को शपथ लेंगे।PML-N  और PPP ने किया गठबंधंन का एेलान 
इमरान खान के शपथ ग्रहण की तिथि घोषित होने के बाद मजबूत विपक्ष के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने गठबंधन का ऐलान किया है। इससे पहले 2002 के चुनाव यानि 16 साल पहले PML-N और PPP  ने सरकार विरोधी गठबंधन बनाया था। उस दौरान परवेज मुशर्रफ ने तख्तापलट करके जफरुल्ला जमाली को प्रधानमंत्री बनाया था। संसद में इमरान को घेरने के लिए PML-N और PPP ने एक साथ आने का  निर्णय किया है। इसको लेकर रविवार को दोनों पार्टियों के नेताओं की बैठक हुई थी।PML-N   के नेता मुशाहिद हुसैन सैयद ने कहा, “दोनों पार्टियों का मानना है कि चुनाव के नतीजे उलट आए। एक तरह से चुनाव को चुरा लिया गया था। अब सरकार को घेरने के लिए हम संयुक्त रणनीति बनाएंगे।” PPP के नेताओं ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F ) प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान से बात कर उन्हें इस बात के लिए मनाने की कोशिश की कि वे संसद के बहिष्कार का अपना फैसला बदलें। PPP की नेता शेरी रहमान ने कहा, “पहले भी चुनाव या संसद के बहिष्कार के फैसले का अच्छा अनुभव नहीं रहा। अगर मौलाना संसद में नहीं आएंगे तो ये सरकार को वॉकओवर देने जैसा रहेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO